कोडरमा: कर्नल विजय कुमार ने मौनी अमावस्या पर श्री कोडरमा गौशाला परिसर में किया तुलादान
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) श्री कोडरमा गौशाला परिसर पहुंचे। उन्होंने अपने वजन के बराबर गौ चारा, गुड़, चोकर सहित अन्य सामग्री से तुलादान किया। इसके बाद गौ शेड में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया.