कोडरमा: कोडरमा वन्य प्राणी क्षेत्र के छतरबर जंगल से अवैध माइका उत्खनन में लगा जेसीबी ज़ब्त
वन विभाग कोडरमा के रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग कोडरमा की टीम ने रविवार को कोडरमा थाना क्षेत्र के वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र के छतरबर जंगल में छापेमारी कर ढिबरा के अवैध उत्खनन में शामिल एक जेसीबी वाहन को जब्त कर वन विभाग के कार्यालय में सुरक्षित रखा है।