धर्म, संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम शिवपुरी की पावन धरा पर साकार होने जा रहा है। आगामी 19 मार्च से हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड पर श्री खेड़ापति सरकार के सानिध्य में ‘गुड़ी पड़वा महा महोत्सव’ का भव्य आयोजन होगा। आयोजन की शुरुआत आज बुधवार की सुबह 11 बजे भूमि पूजन एवं यज्ञ के साथ हुई, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंग गया।