सहारनपुर: रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण व पेपरलेस रजिस्ट्री के खिलाफ दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का धरना दूसरे दिन भी जारी
दस्तावेज़ लेखक एसोसिएशन ने रजिस्ट्रार कार्यालय के स्थानांतरण और पेपर-लेस रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे दूसरे दिन भी आवाज उठाई। सदर तहसील सहारनपुर के सदस्यों ने बताया कि सब-रजिस्ट्रार ऑफिस लंबे समय से कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित है, प्रशासन यहां मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग बनाकर रजिस्ट्रार को सुविधाजनक स्थान दे सकता है।