जमुई: सदर अस्पताल का ओपीडी बंद रहने से मरीजों को हुई परेशानी
Jamui, Jamui | Aug 14, 2024 सदर अस्पताल के ओपीडी सेवा बंद रहने से अस्पताल पहुंचने वाले दर्जनों मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में जिले के सभी चिकित्सकों ने एक दिवसीय ओपीडी बाधित करने का ऐलान किया था। जिसको लेकर सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा बंद रहा जिससे मरीज परेशान दिखे।