छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरक संतुलित पोषण, उर्वरकों के प्रभावी उपयोग और लागत में बचत को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने में सहायता मिल रही है।
नैनो उर्वरकों पर बढ़ता विश्वास समृद्ध किसान, सशक्त कृषि और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।