बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक सचिन बिरला शनिवार को दोपहर एक बजे तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं सनावद नगर में शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे।उन्होंने दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक सचिन बिरला ने सबसे पहले सनावद पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की।