पूरनपुर: विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले उसे शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया गया और बाद में विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया।