गदरपुर: बाबा भूमन शाह जी मंदिर के लिए टाइल्स रोड निर्माण पास, विधायक अरविंद पांडे ने निभाई मुख्य भूमिका, लोगों ने किया स्वागत
शुक्रवार को गदरपुर के अंतर्गत सकेनिया में सन्त बाबा भूमन शाह के डेरे वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक पांडे ने शुभारम्भ किया।बता दें कि अमर बलिदानी सरदार उधम सिंह जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को संबोधित किया और कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।