टोंक: हाथगी मालपुरा निवासी परिवादिया के इस्तगासा पर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
टोंक जिले के हाथगी मालपुरा निवासी परिवादिया आशा पुत्री रामनिवास बागरिया द्वारा न्यायालय में पेश किए इस्तगासा के आधार पर शहर के महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मारपीट का मामला दर्ज किया है।परिवादिया का विवाह करीब 1 वर्ष पूर्व दुर्गा लाल पुत्र घीसालाल निवासी आमली चारनान थाना लांबा हरीसिंह के साथ हुआ था।