अशोक नगर: अब अधिकारी कर्मचारी बाइक से बिना हेलमेट नहीं जा सकते कार्यालय,कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
अशोकनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश पर जिले में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। आदेश के तहत सभी शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को हेलमेट पहनना होगा।