सांसद भजनलाल जाटव ने ग्राम करावली पहुंचकर जांबाज़ सैनिक शहीद मान सिंह गुर्जर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु मान सिंह का समर्पण, साहस और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।