जशपुर: जशपुर जिले के पत्थलगांव में निर्धारित दर से अधिक में यूरिया बेचने पर अन्नपूर्णा खाद भंडार किया गया सील
निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने पत्थलगांव स्थित अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के उल्लंघन के तहत दुकान को 7 दिनों के लिए सील कर दिया गया। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने संबंधित विक्रेता से मामले में जवाब भी