दमोह: देवरी जमादार गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर, दमोह अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 30, 2026 दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी जमादार गांव में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हुआपरिजनों द्वारा आनन-फानन में आज गुरुवार सुबह इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर ने नारायण सिंह लोधी पिता राजू सिंह लोधी उम्र करीब 23 वर्ष को म्रत घोषित किया,संजय सिंह घायल हुआ