🚩 गौ, गंगा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर औरैया पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज 🚩
81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा के तहत आज पूज्य शंकराचार्य जी महाराज का औरैया आगमन हुआ। नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
काली माता मंदिर परिसर में आयोजित विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने का आह्वान किया तथा गौ संरक्षण को राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा से जोड़ते हुए जनजागरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, गौभक्त, सनातन धर्मावलंबी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूज्य शंकराचार्य जी के ओजस्वी विचारों ने उपस्थित जनसमूह में धर्म, संस्कृति और गौसेवा के प्रति नई चेतना का संचार किया।
🐄 गौमाता की जय
🚩 सनातन धर्म की जय
🙏 जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की जय
#Auraiya #Shankaracharya #GavishtiYatra #GauMata #SanatanDharma AuraiyaNews GauSeva JaiShriR
Auraiya, Auraiya | Jun 3, 2026