#Balrampur ! #उतरौला में 55 दिव्यांगों को बांटे गए 105 सहायक उपकरण, 5 को मिला शादी अनुदान...
विधायक राम प्रताप वर्मा ने वितरित किए उपकरण, कहा— दिव्यांगों को स्वावलंबी बना रही सरकार
#उतरौला (बलरामपुर)। विकास खंड उतरौला परिसर में बुधवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा ने 55 दिव्यांगजनों को 105 सहायक उपकरण व 5 लाभार्थियों को शादी अनुदान के प्रमाण पत्र सौंपे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण व स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। सहायक उपकरण उनकी गतिशीलता बढ़ाकर दैनिक जीवन को आसान बनाते हैं।
वितरित उपकरण: समारोह में 18 ट्राई-साइकिल, 12 व्हीलचेयर, 20 बैसाखी, 40 हियरिंग एड, 11 स्मार्ट केन, 2 ब्रेल किट व 2 एमआर किट बांटी गईं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित कई अफसर मौजूद रहे।
#Balrampur #balrampurpolice
Balrampur, Balrampur | Oct 7, 2026