पीपलदा: इटावा में सात दिवसीय वीर तेजाजी व डोल मेले के सफल आयोजन के लिए गणेश मंदिर पर की गई पूजा अर्चना, पोस्टर का किया विमोचन
Pipalda, Kota | Sep 4, 2024 इटावा क़स्बे में नगरपालिका इटावा द्वारा आयोजित होने वाले तेजाजी व डोल मेले के सफल आयोजन के लिए गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना कर पोस्टर का विमोचन पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी व पार्षदो ने किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा ने बताया कि 13 सितंबर से 7 दिवसीय मेला राजकीय स्टेडियम में आयोजित किया जावेगा।जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कवि सम्मेलन आयोजित होगा