पीपलदा: इटावा क़स्बे में राजकीय महाविद्यालय के छात्र अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे, MLA पटेल छात्रों से मिले
Pipalda, Kota | Sep 5, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रो का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। क्षेत्रीय विधायक चेतन पटेल आज छात्रो से मिलने आंदोलन स्थल पर पँहुचे ओर उनसे उनकी मांगों को शीघ्र हल करवाने का आश्वासन दिया। राजकीय महाविद्यालय इटावा के छात्र नेता अनिल पंकज की अगुवाई में बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठे है।