झाँसी में भाई दूज से पहले रेलकर्मी की छत से गिरकर मौत
"भाई दूज की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं... उत्तर प्रदेश के झाँसी से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है!"
"प्रेम नगर थाना क्षेत्र के न्यू कछियाना मोहल्ले में रहने वाले 35 वर्षीय रेलकर्मी दीपक कुमार, भाई दूज पर अपनी पत्नी आरती को मायके भेजने के लिए खुद बस में बैठाकर आए थे।
आरती ने भाई के तिलक की तैयारी शुरू ही की थी कि पीछे से एक मनहूस खबर आ गई।
दीपक अपने घर की छत पर गमलों को व्यवस्थित कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे नीचे सड़क पर जा गिरे। यह पूरी दर्दनाक घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साल 2015 में रेलवे में नौकरी पाने वाले दीपक अपने पीछे 7 साल के बेटे नृत्यांश और 3 साल के बेटे भोला को रोता हुआ छोड़ गए हैं। त्यौहार के दिन इस हंसते-खेल्ते परिवार की दुनिया उजड़ गई।"
"भगवान इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल दे। इस दर्दनाक हादसे पर आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं।"
Jhansi News Railway Employee Accident Bhai Dooj Tragedy Uttar Pradesh News CCTV Footage Accident Prem Nagar Jhansi Sad News Today.
#JhansiNews #BhaiDooj #Tragedy #UttarPradesh #RailwayEmployee #BreakingNews #SadNews #CCTVFootage #upnewslivetoday @highlight
Bareilly, Bareilly | Nov 11, 2026