आरा: बिहिया के संडौर गांव में पैसे देने से मना करने पर जेठ, जेठानी व भतीजे ने मिलकर दंपत्ति को लाठी डंडे से जमकर पीटा
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के संडौर गांव में गुरुवार की देर शाम पैसे देने से मना करने पर जेठ,जेठानी व भतीजे ने मिलकर दंपति की लाठी-डंडों से पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्हें दांत काट लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं उसके जख्मी पति का इलाज बिहिया पीएससी में कराया जा रहा है