आरा: कोईलवर के जमालपुर गांव के समीप लूट के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने एक ट्रक खलासी को मारी गोली, व्यक्ति हुआ घायल
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 कोईलवर क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह लूट के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने एक ट्रक खलासी को गोली मार दी। जख्मी खलासी को गोली दाहिने साइड सीने पर लगी है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसके साथ रहे चालक द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार जख्मी खलासी मधुबनी का है