कटनी नगर: रीठी देवगांव: दामाद ने सास और पत्नी पर चाकू से किया हमला, महिलाएं अस्पताल में भर्ती
रीठी थाना अंतर्गत देवगांव में एक दामाद ने अपनी पत्नी को साथ ससुराल ले जाने की जिद की और जब पत्नी नही मानी तो सनकी दामाद ने अपनी सास और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया इस घटना में सास मनिया बाई और पत्नी काजल गंभीर रूप से घायल हुई है। घायलो को शुक्रवार रात 10:30 मिनट पर जिला अस्पताल लाया गया था जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है।