सूरजगढ़: सहान मुसहरी गांव में ट्रिपर से कुचलकर 6 वर्षीय बालक की मौत, चालक गिरफ्तार
कजरा थाना क्षेत्र के उरैन पंचायत अंतर्गत सहान मुसहरी गांव में एक मिट्टी अनलोड कर लौट रहे ट्रिपर से कुचलकर 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के खर्रा निवासी स्वर्गीय विजय यादव के पुत्र ट्रिपर चालक छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 1:45 बजे सूरजगढ़ा थाना से यातायात पुलिस लखीसराय को सौंपा गया.