अम्बाला: हरियाणा में निजी अस्पताल आयुष्मान व चिरायु कार्ड धारकों का नहीं करेंगे फ्री इलाज, अंबाला में जनता दिखी परेशान
Ambala, Ambala | Mar 16, 2024 अंबाला जिले में भी आज से प्राइवेट अस्पतालों द्वारा चिरायु-आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज फ्री नहीं किया जाएगा। सुबह अस्पताल में इलाज कराने आए लोग निराश होकर वापस लौट गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 30 मार्च तक इस योजना से मिलने वाले लाभ को सभी प्राइवेट अस्पतालों में बंद किया है। आईएमए अंबाला के अध्यक्ष अशोक सरवाल ने बताया कि आज से अंबाला के निजी अस्पतालों ने चिरायु योजना के तहत इलाज बंद कर दिया है।