अम्बाला: शहर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी पैंट्री बोगी में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
Ambala, Ambala | Mar 16, 2024 अंबाला शहर के रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी पैंट्री बोगी में आज दोपहर 2:00 बजे आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय बोगी में वह मजदूर बैठकर खाना खा रहे थे जो रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण कार्य में लगे हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।