अम्बाला: थाना पंजोखरा में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए-1 ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर भेजे
Ambala, Ambala | Mar 16, 2024 14 नवंबर 2023 को थाना पंजोखरा क्षेत्र के गांव भडौग में खेत में लगे सबमर्सिबल की मोटर व तारें चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीआईए 1 को सौंप दी थी। आज जांच टीम ने आरोपी जसवीर सिंह और आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट के आदेशों पर 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है।