अम्बाला: थाना नग्गल में दर्ज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 16, 2024 गांव नग्गल में एक युवक और उसके भाई समेत पड़ोसियों पर रॉड व डंडों से हमला कर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। थाना प्रभारी न बताया कि इस मामले में आगामी अनुसंधान जारी है।