अम्बाला: जंडली पुल के पास एक्टिवा सवार युवती सड़क हादसे में हुई घायल, राहगीर लेकर पहुंचे शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 16, 2024 अंबाला शहर में जंडली पुल के पास एक्टिवा सवार युवती सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे राहगीर शहर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती अंबाला छावनी की रहने वाली है। युवती की पहचान उसके पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर हुई है।