Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm

नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ, नया साल आपके जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए

19.4k views | Bhiwani, Bhiwani | Dec 30, 2025

MORE NEWS

पर्यावरण संरक्षण की ओर अनुकरणीय पहल
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का आगाज, 3100 पौधें रोपित करने का लक्ष्य
अभियान के तहत बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला में पूर्ण हुआ पौधारोपणा कार्य : जेई बिजेश जावला
आज का पौधारोपण आने वाली पीढिय़ों के लिए सिद्ध होगा सबसे बड़ा उपहार : जेई बिजेश जावला
भिवानी, 25 जुलाई : यदि आप खुलकर सांस लेना चाहते हैं, तो एक पौधा अवश्य लगाएं, इसी सकारात्मक और दूरदर्शी सोच के साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी द्वारा जिले को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 15 जुलाई से शुरू हुआ यह जन-कल्याणकारी अभियान 31 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जन स्वास्थ्य विभाग के उप-मंडल नंबर 3 और 4 के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा इस हरित संकल्प को धरातल पर उतारते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला जैसे विभिन्न गांवों में पौधारोपण का कार्य सफलता-पूर्वक संपन्न कर लिया गया है। इन स्थानों पर स्थानीय प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ जनभागीदारी भी देखने को मिल रही है। विभाग की इस पहल पर जानकारी साझा करते हुए कनिष्ठ अभियंता (जेई) बिजेश जावला ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक दायित्व है। आज जिस तरह से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की समस्याएं बढ़ रही हैं, पौधारोपण ही हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी के उप-मंडल 3 और 4 के अंतर्गत हमारा लक्ष्य 3100 पौधे लगाने का है, जिसे हम समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला जैसे क्षेत्रों में पौधे लगाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। जेई जावला ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता है। वे आम जनता, युवाओं और समाजसेवियों से आग्रह करते हैं कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें। इस अवसर पर इस अवसर पर सरपंच नरेश गौतम, रामधारी शर्मा, सुरेंद्र पंच, शशी शर्मा कर्मचारी, संदीप कर्मचारी, सत्यवान कर्मचारी, कमल शर्मा, विजय शर्मा कर्मचारी, धर्मेंद्र शर्मा पंच, सोनू तंवर, पवन, संजय, पुष्कर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण की ओर अनुकरणीय पहल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का आगाज, 3100 पौधें रोपित करने का लक्ष्य अभियान के तहत बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला में पूर्ण हुआ पौधारोपणा कार्य : जेई बिजेश जावला आज का पौधारोपण आने वाली पीढिय़ों के लिए सिद्ध होगा सबसे बड़ा उपहार : जेई बिजेश जावला भिवानी, 25 जुलाई : यदि आप खुलकर सांस लेना चाहते हैं, तो एक पौधा अवश्य लगाएं, इसी सकारात्मक और दूरदर्शी सोच के साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी द्वारा जिले को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 15 जुलाई से शुरू हुआ यह जन-कल्याणकारी अभियान 31 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जन स्वास्थ्य विभाग के उप-मंडल नंबर 3 और 4 के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा इस हरित संकल्प को धरातल पर उतारते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला जैसे विभिन्न गांवों में पौधारोपण का कार्य सफलता-पूर्वक संपन्न कर लिया गया है। इन स्थानों पर स्थानीय प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ जनभागीदारी भी देखने को मिल रही है। विभाग की इस पहल पर जानकारी साझा करते हुए कनिष्ठ अभियंता (जेई) बिजेश जावला ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक दायित्व है। आज जिस तरह से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की समस्याएं बढ़ रही हैं, पौधारोपण ही हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी के उप-मंडल 3 और 4 के अंतर्गत हमारा लक्ष्य 3100 पौधे लगाने का है, जिसे हम समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला जैसे क्षेत्रों में पौधे लगाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। जेई जावला ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता है। वे आम जनता, युवाओं और समाजसेवियों से आग्रह करते हैं कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें। इस अवसर पर इस अवसर पर सरपंच नरेश गौतम, रामधारी शर्मा, सुरेंद्र पंच, शशी शर्मा कर्मचारी, संदीप कर्मचारी, सत्यवान कर्मचारी, कमल शर्मा, विजय शर्मा कर्मचारी, धर्मेंद्र शर्मा पंच, सोनू तंवर, पवन, संजय, पुष्कर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026

डीएलसीसी की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश: एडीसी
भिवानी, 25 जुलाई। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबूलाल कारवा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी (डीएलसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीसी ने विभिन्न विभागों के कुल 25 आवेदनों पर विचार किया। इनमें से तीन मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि तीन मामलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिया गया। शेष 19 लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, खान एवं भू-विज्ञान सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मोबाइल टावरों से संबंधित 11 मामलों पर चर्चा हुई, जिन्हें संतोषजनक पाया गया। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की खुदाई से पूर्व कॉल बिफोर यू डिग पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए, ताकि भूमिगत दूरसंचार अवसंरचना को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट दर्ज करने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उद्योगों और विकास परियोजनाओं से जुड़े मामलों का समय पर निस्तारण करें, इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं का भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि उद्योग स्थापित करने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
बैठक में डीडीपीओ सोमवीर कादियान, टेलीकॉम विभाग से मनीष खुराना, डीएलसीसी से संजीत कौर सहित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीएचबीवीएन, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, बीएंडआर, नगर परिषद/नगर पालिका तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
**********    **********

डीएलसीसी की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश: एडीसी भिवानी, 25 जुलाई। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबूलाल कारवा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी (डीएलसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी ने विभिन्न विभागों के कुल 25 आवेदनों पर विचार किया। इनमें से तीन मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि तीन मामलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिया गया। शेष 19 लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, खान एवं भू-विज्ञान सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मोबाइल टावरों से संबंधित 11 मामलों पर चर्चा हुई, जिन्हें संतोषजनक पाया गया। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की खुदाई से पूर्व कॉल बिफोर यू डिग पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए, ताकि भूमिगत दूरसंचार अवसंरचना को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट दर्ज करने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उद्योगों और विकास परियोजनाओं से जुड़े मामलों का समय पर निस्तारण करें, इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं का भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि उद्योग स्थापित करने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। बैठक में डीडीपीओ सोमवीर कादियान, टेलीकॉम विभाग से मनीष खुराना, डीएलसीसी से संजीत कौर सहित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीएचबीवीएन, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, बीएंडआर, नगर परिषद/नगर पालिका तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ********** **********

Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों ने बताया आंदोलन की ऐतिहासिक जीत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों ने बताया आंदोलन की ऐतिहासिक जीत

Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026

आज़ भी अपने आप को दिखाने के चक्कर में कांग्रेस के लोग? एक दूसरे पर चढ़ रहे?

आज़ भी अपने आप को दिखाने के चक्कर में कांग्रेस के लोग? एक दूसरे पर चढ़ रहे?

Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026

हरियाली की ओर कदम: गांव तिगड़ाना में 'ग्रीन विलेज मूवमेंट' का शंखनाद
पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की बुनियाद है। इसी सोच के साथ ग्रीन विलेज मूवमेंट के तहत गांव तिगड़ाना में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है।
> "जब तक हमारे पर्यावरण को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलेगी, तब तक हमारा गांव, शहर और देश सुरक्षित नहीं रह सकता।"
> 
इसी मूल विचार को ध्येय बनाकर  रजत तंवर, भारत तिगड़ाना, अजीत संभरवाल, सुरेंद्र पंच जी, प्रवीण, अमित पंच, आकाश गिल,  मास्टर सचिन जांगडा ,रोहित और उनके समर्पित साथियों ने गांव को हरा-भरा बनाने का बीड़ा उठाया है।
संकल्प 2000 पौधों का: मंदिरों से लेकर स्कूल तक
इस अभियान की शुरुआत गांव तिगड़ाना के सभी मंदिरों में पौधारोपण करके की गई। पूरी टीम ने मिलकर लगभग 2000 पेड़ लगाने का दृढ़ संकल्प लिया है। यह अभियान केवल गांव की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम ने गांव से बाहर भी अनेक स्थानों पर पौधारोपण का काम सफलतापूर्वक किया है।
वी.एस.के. स्कूल, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का अतुलनीय योगदान
25 जुलाई 2026 को इस अभियान के तहत वी.एस.के. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिगड़ाना में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मुहिम को सफल बनाने में स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और प्यारे बच्चों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।
पौधारोपण के दौरान स्कूल के बच्चों ने भी भरपूर उत्साह दिखाया और यह भरोसा दिलाया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल (केयर) करेंगे तथा इन्हें पनपने के लिए हर संभव सुविधा व पानी उपलब्ध कराएंगे। बच्चों का यह आश्वासन इस अभियान को एक नई ऊर्जा देता है।
प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) श्रीमती वंदना मेहता के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने गांव को पर्यावरण-अनुकूल और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई:
 * प्रधानाचार्य: श्रीमती वंदना मेहता
 * सहयोगी स्टाफ सदस्य: श्री कुलदीप सिंह, श्री बजरंगलाल, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती सुशीला, श्रीमती अनिता, श्रीमती मोनिका, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती संतोष, श्रीमती ज्योति, श्री मीनू कुमार, श्री बलदेव प्रकाश, श्रीमती वीणा (जी.ओ.एल.एम.), एवं श्रीमती अनिता (ए.बी.आर.सी.)।

एक अपील: आपका साथ, गांव का विकास
कोई भी बड़ा बदलाव अकेले संभव नहीं होता। ग्रीन विलेज मूवमेंट की पूरी टीम गांव तिगड़ाना और आसपास के सभी निवासियों से यह विनम्र अपील करती है कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
आइए, हम सब मिलकर पौधे लगाएं, उनकी देखभाल का संकल्प लें और अपने क्षेत्र को एक सुंदर, स्वच्छ और हरा-भरा रूप दें!
सौजन्य से: भारत तिगड़ाना

हरियाली की ओर कदम: गांव तिगड़ाना में 'ग्रीन विलेज मूवमेंट' का शंखनाद पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की बुनियाद है। इसी सोच के साथ ग्रीन विलेज मूवमेंट के तहत गांव तिगड़ाना में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। > "जब तक हमारे पर्यावरण को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलेगी, तब तक हमारा गांव, शहर और देश सुरक्षित नहीं रह सकता।" > इसी मूल विचार को ध्येय बनाकर रजत तंवर, भारत तिगड़ाना, अजीत संभरवाल, सुरेंद्र पंच जी, प्रवीण, अमित पंच, आकाश गिल, मास्टर सचिन जांगडा ,रोहित और उनके समर्पित साथियों ने गांव को हरा-भरा बनाने का बीड़ा उठाया है। संकल्प 2000 पौधों का: मंदिरों से लेकर स्कूल तक इस अभियान की शुरुआत गांव तिगड़ाना के सभी मंदिरों में पौधारोपण करके की गई। पूरी टीम ने मिलकर लगभग 2000 पेड़ लगाने का दृढ़ संकल्प लिया है। यह अभियान केवल गांव की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम ने गांव से बाहर भी अनेक स्थानों पर पौधारोपण का काम सफलतापूर्वक किया है। वी.एस.के. स्कूल, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का अतुलनीय योगदान 25 जुलाई 2026 को इस अभियान के तहत वी.एस.के. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिगड़ाना में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मुहिम को सफल बनाने में स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और प्यारे बच्चों का अभूतपूर्व सहयोग रहा। पौधारोपण के दौरान स्कूल के बच्चों ने भी भरपूर उत्साह दिखाया और यह भरोसा दिलाया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल (केयर) करेंगे तथा इन्हें पनपने के लिए हर संभव सुविधा व पानी उपलब्ध कराएंगे। बच्चों का यह आश्वासन इस अभियान को एक नई ऊर्जा देता है। प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) श्रीमती वंदना मेहता के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने गांव को पर्यावरण-अनुकूल और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई: * प्रधानाचार्य: श्रीमती वंदना मेहता * सहयोगी स्टाफ सदस्य: श्री कुलदीप सिंह, श्री बजरंगलाल, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती सुशीला, श्रीमती अनिता, श्रीमती मोनिका, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती संतोष, श्रीमती ज्योति, श्री मीनू कुमार, श्री बलदेव प्रकाश, श्रीमती वीणा (जी.ओ.एल.एम.), एवं श्रीमती अनिता (ए.बी.आर.सी.)। एक अपील: आपका साथ, गांव का विकास कोई भी बड़ा बदलाव अकेले संभव नहीं होता। ग्रीन विलेज मूवमेंट की पूरी टीम गांव तिगड़ाना और आसपास के सभी निवासियों से यह विनम्र अपील करती है कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आइए, हम सब मिलकर पौधे लगाएं, उनकी देखभाल का संकल्प लें और अपने क्षेत्र को एक सुंदर, स्वच्छ और हरा-भरा रूप दें! सौजन्य से: भारत तिगड़ाना

Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026

नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ, नया साल आपके जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए - Bhiwani News