सासनी: सासनी के एक गांव में पारिवारिक ग्रह कलेश में युवती ने पिया तेजाब, परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jul 8, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने पारिवारिक गृह कलेश के चलते तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का डॉक्टरों द्वारा युवती का उपचार किया गया। पिता ने बताया कि भाई से हुए विवाद के बाद युवती ने तेजाब पी लिया।