नवादा में दो सड़क हादसे: 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, महिला गंभीर; बालू माफिया पर फूटा गुस्सा
नवादा: जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हिसुआ-राजगीर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।