इस्लामनगर अलीगंज: इस्लामनगर में ट्रांसफार्मर की क्षमता कम, बिजली विभाग की अनदेखी से किसान परेशान
इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के किसान बिजली विभाग की लापरवाही से काफी परेशान हैं। रविवार को 9 बजे कई किसानों ने बताया कि उन्होंने पहले चंदा जुटाकर ट्रांसफार्मर लगवाया था, लेकिन अब वह बढ़े हुए लोड को संभालने में असमर्थ हो गया है। पहले जहां 4–5 मोटर चलते थे, अब दर्जनों मोटर चलने लगे हैं, जिससे आए दिन तार कटने की समस्या हो रही है।