धमदाहा: जांच के लिए अस्पताल में पहुंची महिलाओं की भीड़, लगी लंबी कतार
धमदाहा :- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित जांच शिविर में रविवार को धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जांच कराने पहुंची गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल परिसर में लंबी कतार लग गई। भीड़ बढ़ने से अस्पताल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।