गढ़वा: एसडीएम ने मध्य रात्रि में गढ़वा सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कार्रवाई
Garhwa, Garhwa | May 22, 2026 गुरुवार की मध्य रात्रि सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सदर अस्पताल गढ़वा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में रोस्टर के अनुरूप चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की विधि व्यवस्था सामान्य एवं व्यवस्