हरदोई: टड़ियावां थाने के सिकरोहरी निवासी रामकिशोर की बाइक में देहात क्षेत्र के जीडीसी के पास सांड ने मारी टक्कर,मौत
Hardoi, Hardoi | May 5, 2024 टड़ियावां थाने के सिकराहना मजरा सिकरोहरी निवासी 38 वर्षीय रामकिशोर के 7 वर्षीय छोटे बेटे आलोक को तबियत खराब थी।रामकिशोर रविवार को उसी बेटे की दवाई लेने बेटे व पत्नी के साथ बाइक से आ रहा था। रास्ते में सीतापुर रोड जीडीसी तिराहे पर आपस में लड़ रहे सांड उसकी बाइक से टकरा गए,जिससे कि रामकिशोर ज़ख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मेडिकल कालेज में मौत हो गयी।