पाकुड़: विश्व शौचालय दिवस पर उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर“स्वच्छता जागरूकता रथ” को किया रवाना #pakur #helth #jharkhand
Pakaur, Pakur | Nov 18, 2025 पाकुड़ जिले में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता रथ को मंगलवार को समाहरणालय परिसर से सुबह 11 बजे भव्य रूप से रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने अधिकारियों संग हरी झंडी दिखाकर रथ की शुरुआत की। रथ का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी इलाकों में शौचालय उपयोग के महत्व को लोगों तक पहुँचाना और स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है।