धौलपुर: धौलपुर में चंबल नदी में पटवारी डूब गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पितरों को तर्पण करने चंबल नदी पर गए पटवारी मोहनलाल गुप्ता के नदी में डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मोहनलाल गुप्ता बुधवार सुबह अपने बेटे चित्रांश गुप्ता के साथ चंबल नदी पर त