चंदौली: चंदौली पुलिस का सराहनीय प्रयास, मिशन शक्ति के तहत बिछड़े दंपती को फिर से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियां
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही चंदौली पुलिस सामाजिक सरोकारों को भी नहीं दिशा दे रही है। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस बिछड़े जोड़कर परिवारों में पुनः खुशियां लौटाने का निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर थाना चंदौली व मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर एक बिछड़े दंपती फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार हो गया।