बहराइच: पकड़ी कला गांव में सांप के काटने से 7 साल की बालिका की मौत,परिवारीजनों ने सांप को पीटकर मार डाला
जिले के पकड़ी कला गांव निवासी 7 वर्षीय बालिका को सांप ने काट लिया तो परिवार के लोगों ने सांप को पीटकर मार डाला। पयागपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव निवासी श्रुति शर्मा (7) पुत्री नीलेश शर्मा शुक्रवार सुबह घर के सामने खेल रही थी। तभी झाड़ियां से निकले जहरीले सांप ने श्रुति को काट लिया। जिससे अस्पताल में बालिका की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।