बहराइच: गुल्लाबीर कॉलोनी निवासी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गुल्लाबीर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।