धौलपुर: पुलिस ने धरपकड़ करते हुए 98 अपराधियों को पकड़ा, एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई से मचा हड़कंप, 59 टीमों ने दी दबिशें
एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में धौलपुर जिले में सोमवार अलसुबह से दोपहर तक एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही की गई। अवैध हथियार, अवैध शराब, मादक पदार्थों व अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। एसपी सांगवान ने बताया कि सभी थानों पर विशेष टीमें गठित कर अलग अलग स्थानों पर दबिशें दी गई। इस अभियान में क