धौलपुर: करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार, महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह और जमकर की जा रही खरीदारी
करवा चौथ का त्यौहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है, बाजार गुलजार होने लगे हैं। करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चांद के दर्शन के बाद व्रत तोड़ती हैं। जिसे लेकर महिल