कोंडागांव: पुसपाल वैली में विकास की नई तस्वीर, वन मंत्री ने ₹3 करोड़ 16 लाख के इको-टूरिज्म कार्यों का किया शुभारंभ
नक्सल मुक्त होते बस्तर में विकास की नई तस्वीर सामने आ रही है। जिले के वन मंडल कोण्डागांव अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोण्डागांव के पुसपाल वैली में इको-पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु 3 करोड़ 16 लाख रुपये के विभिन्न कार्यों का आज शनिवार शाम 6 बजे शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के विकास कार्यों की शुरुआत की।