नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, सात बाइक चोर गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | May 20, 2026 नामकुम थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है, पुलिस ने सात बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ रांची के हॉट बाजारों से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बेचता था।