नूह: हरियाणा में वांछित अपराधी शाहिद की मुठभेड़ में मौत, गो-तस्करी समेत कई मामले दर्ज
हरियाणा के नूंह जिले में वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई। वह गो-तस्करी और एटीएम चोरी के कई मामलों में आरोपी था। मुठभेड़ गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने घायल शाहिद को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हुई। पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया।