बक्सर: बक्सर में गर्मी से राहत के लिए नगर परिषद की पहल, 10 प्याऊ और 60 वाटर एटीएम से मुफ्त जल
Buxar, Buxar | Apr 23, 2026 बक्सर में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए नगर परिषद ने पेयजल की व्यापक व्यवस्था की है। राहगीरों और नगरवासियों की प्यास बुझाने के लिए शहर के 10 प्रमुख चौक-चौराहों पर निःशुल्क अस्थायी प्याऊ लगाए गए हैं। जिसमें आरो की पानी भरकर लोगों को पेयजल की सुविधा दी जा रही है। इसकी जानकारी गुरुवार को 4 बजे अपराह्न में स्वच्छता अधिकारी नगर परिषद बक्सर रवि कुमार सिंह ने दी।