कुरावली: कुरावली में दबंगों ने तोड़ी मंदिर की दीवार, वारदात CCTV में कैद
कुरावली थाना क्षेत्र मे सीओ ऑफिस से करीब 50 मीटर दूर एक बड़ा मामला सामने आया है। कार डेकोरेशन की दुकान के पीछे बने करीब 35 साल पुराने मंदिर की बाउंड्रीवाल को दबंगों ने तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मंदिर और बाउंड्रीवॉल की मरम्मत चल रही थी, तभी 3 मई की तड़के करीब 1:10 बजे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दीवार गिरा दी। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।