बिंदकी: कोरसम गांव में घरेलू विवाद के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कोरसम में घरेलू विवाद के चलते मंगलवार को दिन में 11 बजे युवक अक्षय कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र गोला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन वापस घर ले गए ।