शिवपुरी नगर: सीबीएसई रिजल्ट के बाद शिवपुरी में मातम, दो विषयों में एटीकेटी आने से छात्र ने दी जान
शिवपुरी शहर में 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दो विषयों में एटीकेटी आने से परेशान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के लुहारपुरा इलाके में हुई। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय आर्यभान सिंह सिसौदिया पुत्र धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया के रूप में हुई है।