पिंड्रा: वाराणसी में चोलापुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने शनिवार को नाबालिक छात्रा को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने वाले और दुष्कर्म के आरोपी सूरज बनवासी को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि बाबतपुर रोड स्थित सपा पेट्रोल पंप के पास मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज बदमाशी मौजूद है। जिसे गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।